Today's Picture

बस्तर पंडुम में चित्रकला
08-Feb-2026 10:05 PM
बस्तर पंडुम में चित्रकला

जगदलपुर बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन में बारह विधाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है,इनमें से चित्रकला में भाग ले रहे केशवलाल कश्यप जिन्होंने इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय से चित्रकला की पढ़ाई की है,उन्होंने बस्तर पंडुम में अपनी द्वारा बनाया गई  भतरा जनजाति की महिला की पेंटिंग बनाई है,और पेंटिंग के चारों किनारे इस जनजाति के जन्म से मृत्यु तक के अवसरों को अपनी पेंटिंग के माध्यम से दिखाया है। केशव ने बताया की अपने गांव में अपने साथियों को पेंटिंग कला को सीखाते भी ताकि पेंटिंग के माध्यम से बस्तर की लुप्त होती संस्कृति को सहेज के रख सकें। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’/ विमल मिंज


अन्य पोस्ट