Today's Picture

जगदलपुर से चित्रकोट जाने वाले रास्ते में करंजी के पास से इंद्रावती नदी गुजरती है। पानी का बहाव कम होने पर नदी के उस पार वाले गांव के लोग पैदल या मोटर सायकल से नदी पार कर शहर के लिए आते हैं। स्थानीय लोग यहांं छिंद का रस निकालकर उसे बड़े-बड़े प्लास्टिक के ब्लाडर में भरकर अपनी मोटर सायकल से बेचने शहर आते हैं। जो इनकी आमदनी का मुख्य स्रोत है। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / विमल मिंज
21-Jan-2026 9:43 PM

अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी