Today's Picture

फेसबुक की कंपनी मेटा ने एआई से वीडियो बनाने का एक एप्लीकेशन फेसबुक पर देना शुरू किया है। और अपनी तरफ से कई तरह के वीडियो सैम्पल के लिए सामने रखे भी हैं। पिछले कई दिनों से फेसबुक पर यह वीडियो दिख रहा है जिसमें महात्मा गांधी दोनों हाथों में पिस्तौल लिए हुए, सफेद रंग का कमीज सारी बटनें खुले हुए, और नीचे काली धोती और उस पर कारतूसों वाली बेल्ट पहने हुए दौड़ रहे हैं। गांधी तो हत्यारे नाथूराम गोडसे की गोलियों के शिकार होने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन गांधी को इस तरह कातिल के अंदाज में दौड़ते दिखाकर भी फेसबुक भारत में कारोबार कर रहा है!
14-Dec-2025 10:39 PM

अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी