Today's Picture

ये गुजरात है : अब कोरोना मरीजों के लिए गोबर-गोमूत्र अस्पताल !
08-May-2021 12:51 PM
ये गुजरात है : अब कोरोना मरीजों के लिए गोबर-गोमूत्र अस्पताल !

गुजरात के बनासकांठा में कोरोना के मरीजों  का पंचगव्य पद्धति से इलाज किया जा रहा है इसमें 40 कोरोनाग्रस्त भर्ती हैं और उन्हें गाय के दूध, घी, गोमूत्र और गोबर से बना हुई दवाइयां दी जा रही है और यह दावा किया जा रहा है कि इससे वे ठीक हो जाएंगे। इन दवाओं के साथ-साथ उन पर मंत्रों का प्रयोग भी किया जा रहा है। तस्वीर और जानकारी गुजरात समाचार से।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी