Today's Picture

जांच और टीकाकरण की कतार आसपास
01-Apr-2021 6:36 PM
जांच और टीकाकरण की कतार आसपास

राजधानी रायपुर के खो-खो पारा सरकारी अस्पताल  परिसर में कोरोना टीकाकरण के लिए रोज लोगों की लंबी लाइन लग रही है। कई लोग सुबह से पहुंचकर यहां लाइन लगा रहे हैं, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। दूसरी तरफ इस परिसर में कोरोना जांच कराने के लिए भी लोग लगातार आ रहे हैं और टीकाकरण करवाने के लिए लग रही लाइन के पास ही उनकी यह जांच हो रही है। लोगों का कहना है कि टीकाकरण और कोरोना जांच आसपास होने से संक्रमण का डर बना हुआ है। ऐसे में टीकाकरण के लिए लगी लाइन से दूर हटकर बीमार लोगों की कोरोना जांच की जाए। तस्वीर/छत्तीसगढ़


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी