Today's Picture

ईमान और इंसानियत...
27-Aug-2020 12:20 PM
ईमान और इंसानियत...

इस तस्वीर को सिर्फ देखिये मत, समझने की कोशिश भी कीजिएगा। बारिश में भीगती गरीब की दो पीढ़ी खेत से काम करके घर लौट रही है। ईमान और इंसानियत देखिये, तस्वीर में आप एक बुजुर्ग महिला को देख रहें होंगे जो उम्र के करीब-करीब आखिरी पड़ाव पर है उसे इस बारिश में खुद भीगना गवारा है क्यूंकि उसे बकरी के दो बच्चे भी सुरक्षित घर तक ले जाना है, उसने सागौन के एक पत्ते से ढंककर दो बच्चों को कलेजे से लगा रखा है। वहीं एक बकरी उनके साथ-साथ भीगती हुई आगे बढ़ रही है।
तस्वीर / सत्यप्रकाश पाण्डेय / बारीघाट, अचानकमार टाइगर रिजर्व (मुंगेली)


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी