Today's Picture

ये है यूपी की राजधानी में कोरोना कतार...
21-Jul-2020 2:25 PM
ये है यूपी की राजधानी में कोरोना कतार...

वैसे तो एक सामान्य लाइन लग रही होगी। लेकिन तब आप खौफ से भर जाएंगे,जब ये पता चलेगा कि ये सभी कोरोना मरीज है। लखनऊ के सरकारी अस्पताल मे भर्ती होने के लिए लाइन में लगे हैं। सभी अस्पतालों में बेड फुल हैं। मरीजों के लिए जगह नहीं। तय आपको करना है कि घर पर रहना है या इसका हिस्सा बनना है। (टीवी पत्रकार बृजेश मिश्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया)


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी