सरगुजा

एटक का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई ने ली सदस्यता
15-Jul-2025 11:01 PM
एटक का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई ने ली सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 15 जुलाई। संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन एटक से जुडिय़े, एटक के साथ मिलकर संघर्ष कीजिये की थीम के साथ प्रारम्भ हुआ। सम्मेलन में सीटू के का. अरुण सुदेवन अपने 10 साथियों के साथ  तथा अन्य संगठनों से करीब 50 कर्मचारियों ने एटक की सदस्यता ग्रहण किया, जिसमें 25 महिला साथी भी शामिल है।

बिश्रामपुर स्थानीय ऑडिटोरियम में करीब 550 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एटक का कार्यकर्ता सम्मेलन  हीरालाल की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि का.अजय विश्वकर्मा, महासचिव एसकेएमएस (एटक), विशिष्ट अतिथि  कन्हैया सिंह केंद्रीय अध्यक्ष,  बैकुंठपुर क्षेत्र के अध्यक्ष महेश यादव, सचिव का. अतुल गुप्ता, भटगांव क्षेत्र, के अध्यक्ष कौशल चंद्र थे।  सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

का. पंकज गर्ग, क्षेत्रीय सचिव के द्वारा बिश्रामपुर क्षेत्र में एटक के क्रिया कलापो, संघर्षों का, सामाजिक कार्यों का विवरण तथा क्षेत्र में ठेका मजदूरों का वेतन, एरियर्स, बोनस तथा अन्य सुविधाओं के लिए किये गये ऐतिहासिक संघर्ष की जानकारी दी गई।

कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि का. अजय विश्वकर्मा, महासचिव एसकेएमएस (एटक), ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मेहनतकश मजदूरों पर हमला किया जा रहा है, 4 श्रम कोड बिल मजदूर विरोधी तथा उद्योगपतियों के ज्यादा से ज्यादा मुनाफे के लिए बनाया गया है जिसका विरोध करना है इसके लिए एटक को मजबूत करना तथा एटक की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 का. कन्हैया सिंह केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एटक का 105 वर्ष से संघर्ष का इतिहास है, एटक आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो से लोहा लिया, सैकड़ों एटक के सिपाही शहीद हुए, इसलिए सभी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बिश्रामपुर उपक्षेत्रों के सचिव राजेश त्रिपाठी, क विनोद सिंह, सजल मित्र, आरके द्विवेदी,  कामदेव सिंह,  सलमान खान, अखय,  सविन्दर पासवान एवं ठेका श्रमिक धर्मजीत ने भी अपने विचार रखे।

 मंच का संचालन का. व्हीसी जैन तथा  राजेंद्र प्रसाद ने किया। सम्मेलन में आये सभी कार्यकर्ता को स्मृति चिन्ह के रूप में एटक का सिम्बल वाला लाल छतरी भेंट किया गया। एटक के सैकड़ंो कार्यकर्ता ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त किया गया।


अन्य पोस्ट