सरगुजा

सेवा व समर्पण के 8 वर्ष पूरे, आवारा मवेशियों को खिलाया चारा
11-Jul-2025 10:06 AM
सेवा व समर्पण के 8 वर्ष पूरे, आवारा मवेशियों को खिलाया चारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 10 जुलाई। गौ सेवा मंडल सरगुजा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरगुजा संभाग में पहली बार गौ भंडारा का आयोजन किया गया। गौ सेवा मंडल की टीम द्वारा पूरे शहर में आवारा मवेशियों को घूम-घूम कर हरा चारा खिलाया गया।

गौ सेवा मंडल सरगुजा के इन आठ वर्षों में मंडल की टीम ने लगभग 12000 (बारह हजार) से अधिक गौवंश व अन्य बेजुबानों का रेस्क्यू(कुँए, सेफ़्टी टैंक, गड्ढे, दलदल, नाला) कर उनका उपचार किया और लगभग 25000 (पचीस हजार) गौवंश व अन्य बेजुबानों को सडक़ पर ही इलाज कर ठीक करने का कार्य किया गया। मंडल की टीम ने वहां जाकर गौवंशो का रेस्क्यू किया है, जहां आम नागरिक पास जाना क्या दूर से ही भागते है ऐसे सेप्टिक टैंक जो उपयोग में है, उसमें से गौवंश को निकालकर सुरक्षित करने का काम किया है।

गौ सेवा मंडल की टीम द्वारा समय समय पर गौवंशों को रेडियम बेल्ट बांधने का कार्य किया है यह रेडियम बेल्ट रात्रि के समय चमकता है जिससे सडक़ पर बैठे गौवंश दूर से ही दिखाई दे देते है जिससे दुर्घटनाओं में कमी आती है।

जब पूरा देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के सकंट में था, तब लोग अपने घरों से निकलने से डरते थे, उस समय भी हमारी सेवा जारी रही, साथ ही मंडल के सदस्यों ने पहल की कि इंसान का तो पेट भरने के लिए कई संस्था कार्य कर रही है किन्तु शहर में आवारा पश ु( गाय व कुत्ता) भुखमरी के शिकार न हो जाए, इसके लिए मंडल टीम बनाकर शहर के आवारा पशुओं जैसे गाय, कुत्ता, बिल्ली को शहर के विभिन्न मार्गों में घुम घुमकर चारा व बिस्किट खिलाने का कार्य किया।

गर्मियों के मौसम में शहर के मुख्य मार्गों व चौक चौराहों (जहाँ पर गौवंश समूह में रहते है) पर ‘नाद’ रखवाया गया, जिससे पशुओं को गर्मी के दिनों में पानी की कमी से मृत्यु न हो, साथ ही शहर वासियों से अपील किया गया कि अपने आस-पास के आवारा पशुओं हेतु पानी व चारे की व्यवस्था जरूर करें। शुरुआत के दिनों में मानव सेवा हेतु रोटी व आचार का वितरण भी किया गया।

गौ सेवा मंडल सरगुजा उन सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता है जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े है और मंडल की हर परिस्थिति में बढ़-चढक़र साथ दिए हैं आप सभी सदस्यों के साथ व सहयोग से मंडल ने आठ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं जिसके लिए आप सभी को पुन: बधाई। साथ ही आशा करते है कि भविष्य में भी आप सभी का साथ, सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहे जिससे मण्डल की टीम अधिक से अधिक बेजुबानों को बचाने का कार्य कर सकें।


अन्य पोस्ट