सूरजपुर

जंगली हाथियों से क्षति की मुआवजा राशि वितरित
15-Nov-2022 3:15 PM
जंगली हाथियों से क्षति की मुआवजा राशि  वितरित

रामानुजगंज, 14  नवंबर। न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में वन विभाग के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी एवं अन्य न्यायाधीशों के उपस्थिति में जंगली हाथियों के द्वारा क्षति के मुआवजा का राशि 20 हितग्राहियों को 244768 रुपए का वितरण किया गया। इस दौरान रेंजर संतोष पांडे सहित अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव नागवंशी, संजीत मंडल, गिरवर सिंह, बुधनारायण, दिनेश ठाकुर, इंतखाब मोमिन मुफीद निशा, ताज मोहम्मद, मुमताज खान सत्तार खान रमजान सलीम, अंसारी निसार अहमद रमजान, इंद्रमणि सिंह, राजमती कूड़ाकु , रामकली, जीनाथ सिंह हाथी पीडि़त मुआवजा राशि का वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट