सुकमा

भाजपाई कर रहे वैक्सीन लगाने प्रोत्साहित
24-Mar-2021 9:28 PM
भाजपाई कर रहे वैक्सीन लगाने प्रोत्साहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दोरनापाल, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के निर्देश व भाजपा जिलाध्यक्ष हुंगाराम मरकाम के मार्गदर्शन एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में 24 व 25 मार्च को जिला सुकमा के सभी मण्डलों में स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा हेल्पडेस्क लगाकर आम नागरिकों को कोरोना टीका लगाने हेतु अपील की गई। 

टीका लगाने वाले आम लोगों को शाल व श्रीफल भेंट वेक्सिनेशन सेंटर दोरनापाल में किया गया। जिसमें बुजुर्ग महिला की वेक्सीनेशन के समय सहयोग साथ ही सीआरपीएफ के जवान, शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुष्प एवं गुलदस्ते के साथ सम्मान किया गया।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा  मण्डल अध्यक्ष दुलाल शाह, जिला उपाध्यक्ष कोशी ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री व जिला प्रभारी कोरोना वेक्सिनेशन संजय शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलिराम नायक, महिला मोर्चा महामंत्री राधा नायक, भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पार्षद पुष्पलता भदोरिया, लक्ष्मी चौहान, सोडी मंगली और जिला संयोजक सुचना एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ भाजपा चन्द्र शेखर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट