सुकमा

सुकमा-कोंटा ब्लॉक को मिले नए शव वाहन, कलेक्टर ने दिखाई झंडी
24-Oct-2026 9:48 PM
सुकमा-कोंटा ब्लॉक को मिले नए शव वाहन, कलेक्टर ने दिखाई झंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 24 अक्टूबर। सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है।

खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से दो नए शव वाहन क्रय किए गए हैं, जिनमें एक जिला चिकित्सालय सुकमा तथा दूसरा विकासखंड कोंटा को उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर  अमित कुमार ने शनिवार को दोनों नवीन शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नए शव वाहनों की उपलब्धता से जिला चिकित्सालय सुकमा और कोंटा क्षेत्र में शव परिवहन की सुविधा अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी। विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को आवश्यकता के समय बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है।

नए शव वाहनों को रवाना करने के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवन विजय कुर्रे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.आर. कश्यप तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक गीतू हरित उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट