सुकमा
नक्सल आरोपी बंदी
16-Jan-2021 9:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 16 जनवरी। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गांव एटागट्टा के पास एक नक्सल आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गत दिनों 219 वीं वाहिनी के.रि.पु.बल ने सूचना के आधार पर एटागट्टा इलाके में सी/219 वीं वाहिनी द्वारा नाका अभियान के दौरान एटागट्टा निवासी मडकम कोसा (45) को पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सल आरोपी दंडकारण्य आदिवासी कामगार मजदूर संगठन सदस्य (डी. ए.के.एम.एस.) के रूप में कार्य करता है और उसके खिलाफ एर्राबोर थाना में स्थाई गिरफ्तारी वारंट विविध धाराओं (147,148,149,307, एवं 35 वि.प.अधि. के अनुसार) में 12 जनवरी को जारी किया गया है। जिसके आधार पर मडकम कोसा को गिरफ़्तार कर थाना एर्राबोर में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे