सुकमा

अंबिकापुर में पहली बार राज्य स्तरीय महिला सॉफ्ट टेनिस लीग
28-Oct-2026 9:02 PM
अंबिकापुर में पहली बार राज्य स्तरीय महिला सॉफ्ट टेनिस लीग

 प्रदेशभर की खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 28 अक्टूबर। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2026 का आयोजन गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सरगुजा जिले में पहली बार आयोजित इस राज्य स्तरीय महिला सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की महिला खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और नगर निगम की एमआईसी सदस्य प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहीं। इनके अलावा गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य अर्पणा दुबे और नीलम राजवाड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में रवि शंकर धनगर, प्रमोद ठाकुर और दिलीप कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में पहली बार राज्य स्तरीय महिला सॉफ्ट टेनिस लीग का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के माध्यम से महिला खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक खेल का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

उन्होंने बताया कि अस्मिता वूमेंस लीग खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की महिला-केंद्रित पहल है। इसका उद्देश्य बालिकाओं और महिला खिलाडिय़ों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को पहचानना तथा उन्हें प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अधिक अवसर प्रदान करना है। इस तरह के आयोजन महिला खिलाडिय़ों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रजत सिंह, सुनैना जायसवाल, सॉफ्ट टेनिस की राष्ट्रीय पदक विजेता रीमा राय, चंचल सारथी, पूर्णिमा प्रतिकार, प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता और बबीता तिग्गा का विशेष योगदान रहा।

आयोजन की सफलता पर राजेश प्रताप सिंह, राकेश प्रधान, वरुण पांडे, उमेश ठाकुर और संजय शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों, आयोजकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिला खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने, खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।


अन्य पोस्ट