सुकमा

विवाद में बेटे की हत्या, पिता बंदी
05-Oct-2026 10:40 PM
विवाद में बेटे की हत्या, पिता बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा,5 अक्टूबर। जिला मुख्यालय के कुमाररास स्थित बिजली ऑफिस के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी वाद-विवाद में पिता ने अपने ही बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान पिता ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से बेटे के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही बेटे की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट