सुकमा

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे हरीश कवासी, प्रभावितों से की मुलाकात
02-Oct-2026 9:46 AM
बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे हरीश कवासी, प्रभावितों से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 1 अक्टूबर। सुकमा जिले में लगातार बारिश के बाद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने ओलेर, कवासी रास और तालनार गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हरीश कवासी ने प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ से हुए नुकसान, खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित राहत एवं पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान हरीश कवासी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाना जरूरी है, ताकि पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा मिल सके।


अन्य पोस्ट