सुकमा
सुकमा, 11 सितंबर। जनपद पंचायत सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बुरद्दी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 कार्यकर्ताओं और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के 1 कार्यकर्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, महंगाई एवं प्रशासनिक मुद्दों पर जनसंवाद स्थापित करने पर चर्चा हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु लोकतांत्रिक माध्यमों से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, नए प्रवेश करने वाले सदस्य तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।