सुकमा
मरीज की मौत, परिजनों ने जांच और एक करोड़ मुआवजे की मांग की
सुकमा, 11 सितंबर। जिला अस्पताल सुकमा परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब द्वारा जारी एक जांच रिपोर्ट में मरीज की उम्र एवं लिंग गलत दर्ज होने का मामला सामने आया है। मृतक मरीज के परिजनों ने लैब की लापरवाही के कारण उपचार प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए शासन से उच्चस्तरीय जांच और एक करोड़ मुआवजे की मांग की है।
सुकमा निवासी स्व. रानीदान राठी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान अटल आरोग्य लैब द्वारा जारी जांच रिपोर्ट और Laboratory Information System (एलआईएस) में मरीज की उम्र 80 वर्ष के स्थान पर 30 वर्ष तथा लिंग पुरुष के स्थान पर महिला दर्ज हो गया।
परिजनों के अनुसार, 23 मई 2026 को मरीज का निधन हो गया।
अटल आरोग्य लैब द्वारा जारी स्पष्टीकरण रिपोर्ट तथा क्रशशह्ल ष्टड्डह्वह्यद्ग ्रठ्ठड्डद्य4ह्यद्बह्य में मरीज के पंजीकरण एवं डेटा एंट्री के स्तर पर त्रुटि होने की बात स्वीकार की गई। 19 जून 2026 को जारी प्रतिवेदन में लैब प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सत्यापन प्रक्रिया, डबल-लेवल रिपोर्ट वैलिडेशन, बारकोड वेरिफिकेशन और नियमित ऑडिट जैसी सुधारात्मक कार्रवाइयों का उल्लेख किया है।
मरीज के परिजन लीलाधर राठी ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को प्रेषित शिकायत में निम्नलिखित मांगें रखी हैं: मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय स्वतंत्र चिकित्सकीय जांच हेतु समिति का गठन। मरीज के मेडिकल फाइल, ओपीडी/आईपीडी रिकॉर्ड, एलआईएस डेटा और जांच रिपोर्टों को जांच हेतु सुरक्षित रखना। एक करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करना तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय करना।