सुकमा

कांग्रेस ने डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनाई
06-Sep-2026 3:58 PM
कांग्रेस ने डॉ. राधाकृष्णन  की जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा,  6 सितंबर। जिला मुख्यालय सुकमा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष हरीश कवासी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर नगर व जिला स्तर के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों का उल्लेख किया और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 उन्होंने विशेष रूप से अंचल में सेवारत शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया।


अन्य पोस्ट