सुकमा

बस्तरिया राज छात्र मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
03-Sep-2026 10:30 PM
बस्तरिया राज छात्र मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जर्जर भवनों और शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सुकमा, 3 सितंबर।
बस्तरिया राज छात्र मोर्चा और बस्तरिया राज युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सुकमा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगें

प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं:  सुकमा जिले के अंदरूनी क्षेत्रों के विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए।  किन्द्रेलपाड़, छोटे केडवाल, टेटेमडगु, कुमोडतोंग और दंतेशपुरम में अस्थाई (झोपड़ीनुमा) भवनों में संचालित हो रहे स्कूलों के लिए पक्के भवनों की व्यवस्था की जाए। जिले के आश्रमों एवं पोटाकेबिनों में अधीक्षकों के रिक्त पदों पर जिला प्रशासन के माध्यम से पदस्थापना की जाए। शिक्षकों को अधीक्षकों के प्रभार से पृथक रखा जाए, ताकि वे अध्यापन कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अंदरूनी क्षेत्रों के जर्जर स्कूल भवनों का सर्वेश्रण कराकर उनकी मरम्मत और आवश्यकतानुसार नए भवनों का निर्माण कराया जाए।

शिक्षा मंत्री का आश्वासन
ृबस्तरिया राज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश नाग के अनुसार, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ज्ञापन में दी गई मांगों का परीक्षण कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ृ


अन्य पोस्ट