सुकमा

226 बटालियन का 13वां स्थापना दिवस समारोह
30-Aug-2026 7:45 PM
226 बटालियन का 13वां स्थापना दिवस समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 30 अगस्त। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 226 बटालियन, मुख्यालय गीदम नाला (सुकमा) में 29 अगस्त को बटालियन का 13वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कमाण्डेंट एच.पी. सिंह, अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर कमाण्डेंट द्वारा संबोधन दिया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत रात्रि भोज (बड़ा खाना) का आयोजन हुआ, जिसमें कमाण्डेंट एच.पी. सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट