सुकमा

नक्सलमुक्त घोषित होने के बाद किस्टाराम में डीआरजी जवानों ने मनाया रक्षाबंधन
30-Aug-2026 7:44 PM
नक्सलमुक्त घोषित होने के बाद किस्टाराम में डीआरजी जवानों ने मनाया रक्षाबंधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 30 अगस्त। सुकमा जिले के किस्टाराम में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डिस्ट्रिक्ट) के जवानों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान डीआरजी प्रभारी मडक़म मुदराज को साथी जवान ताती पूजा ने राखी बांधी। मडक़म मुदराज पूर्व में माओवादी संगठन से जुड़े रहे थे। सलवा जुडूम के दौरान वे मुख्यधारा में शामिल होकर पुलिस में एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) बने। दो दशकों तक विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल रहने के बाद वे वर्तमान में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। 30 मार्च के बाद मुदराज और साथियों के लिए नक्सलमुक्त बस्तर की पहली राखी है। दोनों के चेहरे की मुस्कान साफ देखी जा सकती है ।v


अन्य पोस्ट