सुकमा
226 बटालियन सीआरपीएफ में छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, किया पौधारोपण
28-Aug-2026 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 28 अगस्त। 226 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिषद स्कूल सुकमा की छात्राओं ने बटालियन परिसर पहुंचकर जवानों को रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्राओं और सीआरपीएफ के जवानों ने बटालियन परिसर में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
226 बटालियन के कमांडेंट एच.पी. सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर बटालियन की ओर से छात्राओं और शिक्षकों को उपहार व मिठाइयां प्रदान की गईं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे