सुकमा

विश्व आदिवासी दिवस पर 212 बटालियन सीआरपीएफ का जनकल्याण कार्यक्रम
09-Aug-2026 9:54 PM
विश्व आदिवासी दिवस पर 212 बटालियन सीआरपीएफ का जनकल्याण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 212 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा कमांडेंट विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में किस्ताराम एक्सिस (पोटकपल्ली) में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को खेती के उपकरण, स्कूल बैग, स्टेशनरी, कंबल, साडिय़ां, खेलकूद का सामान और बर्तन वितरित किए गए। आयोजन के बाद उपस्थित ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

कमांडेंट विजय कुमार वर्मा के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित करना और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि 212 बटालियन भविष्य में भी क्षेत्र के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

इस अवसर पर शमीमुद्दीन शेख (द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन), दिनेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी-परिचालन), गौरव शर्मा (उप कमांडेंट), राकेश लाम्बा (सहायक कमांडेंट) सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट