सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 3 जुलाई । सुकमा जिले की केरातोंग पंचायत के 114 ग्रामीणों ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) छोडक़र कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
ग्राम पंचायत केरातोंग के मारीपारा के 64 और माटापारा के 50 ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस में शामिल हुए ग्रामीणों के अनुसार, वे पूर्व सरकार की योजनाओं, स्थानीय विधायक कवासी लखमा द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
ग्रामीणों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि नए सदस्यों के जुडऩे से संगठन को मजबूती मिलेगी और सभी मिलकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास करेंगे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की बात कही।