सुकमा

नाबालिग से रेप, 2 आरोपी बंदी
07-Jun-2026 10:14 PM
नाबालिग से रेप, 2 आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 7 जून। गादीरास थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 3 जून को एक महिला ने थाना गादीरास में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दो युवकों ने प्रेम संबंध और विवाह का झांसा देकर अलग-अलग समय पर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पीडि़ता गर्भवती हो गई है।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों की तलाश की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुकमा पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी फरार थे। अधिकारी के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की सहायता से उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया गया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में थाना गादीरास के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साइबर सेल सुकमा की टीम भी शामिल रही। पुलिस ने कहा है कि मामले की विवेचना जारी है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।


अन्य पोस्ट