सुकमा

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरु
13-May-2026 10:12 PM
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरु

225 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 13 मई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सुकमा द्वारा ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 मई से किया जा रहा है। यह शिविर 30 मई तक नियमित रूप से जारी रहेगा।

 यह प्रशिक्षण शिविर मिनी स्टेडियम सुकमा में क्रिकेट एवं फुटबॉल, लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में योगा, फॉरेस्ट इनडोर स्टेडियम सुकमा में बैडमिंटन तथा छिंदगढ़ में कराते एवं हॉकी के लिए संचालित है।  इस शिविर में विभिन्न वर्गों के 225 से अधिक प्रतिभागी विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। आशुतोष सिंह क्रिकेट एकेडमी रायपुर द्वारा क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं भावेश रजक एवं दिव्यांशु सिंह द्वारा बैडमिंटन, बसंत जेना द्वारा कराते, योगिता नायक द्वारा हॉकी तथा राम नारायण मिश्रा द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर में सुबह एवं शाम के सत्र में प्रतिदिन 2-2 घंटे का नियमित प्रशिक्षण खिलाडिय़ों को दिया जा रहा है।

प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रात:कालीन सत्र में चना-गुड़ तथा संध्याकालीन सत्र में ग्लूकोस की व्यवस्था की गई है।

साथ ही प्रशिक्षण हेतु आवश्यक खेल सामग्री भी खेल विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी खेल प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जिला खेल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट