सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 7 मई। सुकमा जिला साहू संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने बताया कि 17 मई को केशकाल में तेलीन सत्ती माता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बस्तर संभाग में तैयारियां की जा रही हैं।
बुधवार को पथरागुड़ा स्थित सामाजिक भवन में संभाग के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बस्तर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव को निमंत्रण पत्र सौंपा। आयोजकों के अनुसार, जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।
बैठक में आयोजन समिति के प्रदेश संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, प्रदेश कार्यसमिति के टीआर साहू, सुभाष गंजीर, राजेश मयाराम साहू (जिला अध्यक्ष, कोण्डागांव), अशोक कुमार साहू (महासचिव), हरिलाल साहू (जिलाध्यक्ष, बस्तर), जागेश्वर साहू, एनआर साहू (जिलाध्यक्ष, दंतेवाड़ा), गुप्तेश्वर गंगबेर, बिरस प्रसाद साहू, गिरजाशंकर साहू, अनिल हिरवानी, विजय साहू और मनोज कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


