सुकमा

कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण
14-Apr-2026 10:38 PM
कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण

सुकमा, 14 अप्रैल। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने डॉ. अंबेडकर के विचारों पर अपने संबोधन में कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संविधान से जुड़े मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाती रहेगी।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेख सजार, जिला पंचायत सदस्य गीता कवासी, नगर पालिका के पार्षद शेख नजीर, पूर्व पार्षद शेख गुलाम, कैलास साहू, रहुफ सिद्दीकी, सतेंद गुप्ता, सामोनियल टूडु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट