सुकमा

बीजापुर : पोटाकेबिन की छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में जांच समिति गठित
19-Mar-2026 4:17 PM
बीजापुर : पोटाकेबिन की  छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में जांच समिति गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 19 मार्च।  बीजापुर जिले के गंगालूर विकासखंड स्थित कन्या छात्रावास (पोटाकेबिन) में कक्षा 11वीं और 12वीं की तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में जांच के लिए समिति गठित की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष मंगमा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। समिति में संयोजक के रूप में नीना रावतिया, सदस्य के रूप में सुलोचना कर्मा, गीता कवासी, बबीता मांडवी, पार्वती कश्यप, अनिता तेलम, रिकी कोरम तथा पायल हेमला शामिल हैं।

जांच समिति ने बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्रभावित छात्रावास, पीडि़त छात्राओं, उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। समिति द्वारा प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रतिवेदन तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।


अन्य पोस्ट