सुकमा

होली मिलन में पत्रकारों की भूमिका पर बोले जनप्रतिनिधि व अफसर
08-Mar-2026 9:48 PM
होली मिलन में पत्रकारों की भूमिका पर बोले जनप्रतिनिधि व अफसर

सुकमा के विकास और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की अहम भूमिका

सुकमा, 8 मार्च। प्रेस क्लब सुकमा द्वारा शनिवार को मनवा कैफे में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष सोयम मंगम्मा, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण भदौरिया, विश्वराज सिंह चौहान, नूपुर वैदिक, रंजीत बारठ, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण देव, दुर्गेश राय, दिलीप पेद्दी, संजय सोढ़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीएम सूरज कश्यप, एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार, तहसीलदार अंबर गुप्ता, सहायक आयुक्त हेमंत सिंहा, कोतवाली प्रभारी शिवानंद तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश जैन, बिचेम पोंदी, पीआरओ सागर वारे समेत बड़ी संख्या मेंं जिले के पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान सभी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और सुकमा के बदलते हालात पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब पूरे सुकमा क्षेत्र में मुश्किल से दो-तीन पत्रकार ही सक्रिय रहते थे और अखबार पढऩा भी आसान नहीं था। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। अब गांव-गांव तक पत्रकारिता पहुंच चुकी है और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों को सामने ला रहे हैं। उन्होंने इसे सुकमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। सत्ता में कोई भी दल हो या विपक्ष में, पत्रकार अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाते हुए कलम की ताकत से सच्चाई सामने लाने का प्रयास करते हैं। कई बार कठिन परिस्थितियों और खतरे के बावजूद पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

श्री बारसे ने कहा कि सुकमा और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक हालात बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। कई स्थानों पर लोग जाने से भी डरते थे, लेकिन पत्रकारों ने जोखिम उठाकर वहां की खबरें शासन तक पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी कई मौकों पर पत्रकारों की भूमिका की सराहना कर चुके हैं, क्योंकि मीडिया के माध्यम से ही जमीनी हालात सरकार तक पहुंचते हैं और उसी आधार पर योजनाएं बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज सुकमा में शांति स्थापित करने और नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसमें सुरक्षा बलों के साथ-साथ पत्रकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने लगातार क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर सामने रखी।

कार्यक्रम को भाजपा नेता अरूण भदौरिया, विश्वराज सिंह चौहान, हूंगाराम मरकाम, कोरसा सन्नू, करण देव, दुर्गेश राय, दिलीप पेद्दी के साथ ही प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश चांडक ने भी संबोधित किया। पत्रकारों की सरहाना करते हुए सभी ने कहा, पत्रकार के हर वर्ग को एक धागे में पिरोने का काम करते हैं। उनकी कलम ही वह ताकत हैे जो सच्चाई को जनता तक लाने का साहस रखते हैंं अंत में सभी ने प्रेस क्लब सुकमा और सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का माध्यम है और सुकमा के विकास में उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।


अन्य पोस्ट