सुकमा

कूकानार में भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि
11-Feb-2026 10:46 PM
 कूकानार में भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 11 फरवरी। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कूकानार निवासी भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह चौहान के निधन पर क्षेत्र में शोक व्यक्त किया गया। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग कूकानार पहुंचे।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कूकानार पहुंचकर स्व. चौहान के पार्थिव शरीर पर केसरिया गमछा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि वे निजी कार्य से बिलासपुर जा रही थीं, लेकिन निधन की सूचना मिलने पर अपना कार्यक्रम स्थगित कर वापस सुकमा लौटीं।

श्रद्धांजलि सभा में दीपिका शोरी ने कहा कि स्व. चौहान लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि उनका पार्टी और विचारधारा के प्रति जुड़ाव रहा तथा वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते थे।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि उनका समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क था। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


अन्य पोस्ट