सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 8 फरवरी। चारामा नगर में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा का भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र यादव (पूर्व सदस्य, गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़), हिरवेन्द्र साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा), भुनेश्वर नागराज (अध्यक्ष, नगर पंचायत चारामा), सुनील बबला पाढ़ी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर), धनेश नरेटी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल), विरेंद्र सिंह ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर), महेन्द्र नायक (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस कांकेर) उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रेमलता सुखदेवे (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस ब्लॉक चारामा), रमशीला मंडावी (कृषि सभापति, जनपद पंचायत चारामा), कुबेर कुंजाम (अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक चारामा), धर्मेन्द्र मेहता, श्रीमती अंजू नाग (अध्यक्ष, शहर महिला कांग्रेस चारामा), अनमोल मंडावी (सदस्य, जनपद पंचायत चारामा), इन्द्रजीत विश्वास (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर), मंजू सोनकर एवं चन्द्रिका देवांगन (पार्षद, नगर पंचायत चारामा) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में रूपसिंह पोटाई (अंतागढ़), गुरदीप सिंह ढींढसा (अध्यक्ष, परिवहन संघ भानुप्रतापपुर), अकरम कुरैशी (सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी) सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


