सुकमा
सुकमा, 28 जनवरी। जिला मुख्यालय सुकमा में कांग्रेस पार्टी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कि सुकमा, 28 जनवरी। या गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लिखे गए संदेश का वाचन करते हुए हरीश कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, उसमें निहित मौलिक अधिकारों की सुरक्षा तथा गरीबों, वंचितों और पीडि़त वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए सभी वर्गों के साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा संविधान, लोकतंत्र तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।


