सुकमा

छिंदगढ़ में 170 क्विंटल धान जब्त
15-Dec-2025 9:37 PM
छिंदगढ़ में 170 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 15 दिसंबर। जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। छिंदगढ़ में एसडीएम ने 170 क्विंटल धान जब्त किया।

06 दिसंबर को छिंदगढ़ क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से धान भंडारित होने की सूचना पर, मकान मालिक की अनुपस्थिति में अनुविभागीय दंडाधिकारी छिंदगढ़  पी.वी. खेस द्वारा संबंधित मकान को विधिवत सील किया गया था।

आज 15 दिसंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदगढ़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल ने पंचगणों की उपस्थिति में सील बंद मकान को खोला। जांच के दौरान मकान में लगभग 170 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया।  प्रारंभिक जांच में यह धान व्यापारी सुभाष सिंह, निवासी पुसपाल का होना बताया गया। मौके पर ही नियमानुसार धान को जब्त कर मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट