सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 25 नवंबर। जगन्नाथ राजू साहू को जिले के साहू समाज ने लगातार दूसरी बार जिला साहू संघ का अध्यक्ष चुना है।ॉ
सुकमा जिला मुख्यालय स्थित साहू भवन में समाज के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
समाज के सदस्यों ने बताया कि राजू साहू इससे पहले भी पांच वर्ष पूर्व अध्यक्ष चुने गए थे। इस बार भी समाज ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राजू साहू ने पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष- सेवक राम गुरुपंच, महिला उपाध्यक्ष- प्रमिला साहू (छिंदगढ़), संगठन सचिव- दीनदयाल साहू, महिला संगठन सचिव- द्रोपदी साहू (कोंटा)।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक टी.आर. साहू और सुभाष गंजीर तथा निर्वाचन अधिकारी चमन लाल साहू की मौजूदगी में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया घोषित किया।


