सुकमा

नुआखाई पर्व के दौरान विवाद, दो ग्रामीणों की मौत
15-Oct-2025 3:37 PM
नुआखाई पर्व के दौरान विवाद, दो ग्रामीणों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 15 अक्टूबर। नक्सल प्रभावित सुकमा में दो लोगों की मौत हुई है। जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम तोयपारा में नुआखाई पर्व के दौरान आपसी विवाद हो गया। इस विवाद ने देखते देखते हिंसक रूप ले लिया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार के रात की बताई जा रही है। मंगलवार को इस घटना में सुकमा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मृतकों में पोडियम देवा और पोडियम पोदिया शामिल है। पोडियम देवा की उम्र 45 साल है औऱ पोडियम पोदिया की उम्र 35 साल है। गांव वालों ने बताया कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना थाना पोलमपल्ली को दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की।

पोलमपल्ली के थाना प्रभारी वीरेंद्र का कहना है कि आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। मृतकों के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसमें और खुलासा हो सकेगा।


अन्य पोस्ट