सुकमा
सुकमा, 26 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल मुरतोंडा सुकमा में शाला परिवार द्वारा प्राचार्य अशोक कुमार मिस्त्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्राचार्य के परिवार भी उपस्थित रहे।
शाला परिसर में छात्रों एवं शिक्षक कर्मचारियों ने केक काटकर प्राचार्य का जन्म दिवस मनाया तथा प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को केक खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इसके पश्चात प्राचार्य के द्वारा छात्रों को न्योता भोज कराया गया। जिसमें खीर पुरी और केक चावल, दाल सब्जी सभी छात्रों को परोसा गया।
छात्र-छात्राएं स्वादिष्ट व्यंजन का भरपूर लुप्त उठाये ओर न्योता भोजन से सभी को बहुत आनंद आया। आपना जन्म दिवस मनाने पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर भविष्य के लिए अपना योगदान समाज को देने की बात कही। इस अवसर पर शाला के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिका एवं प्राचार्य के परिवार उपस्थित रहे।


