सुकमा

खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पुवर्ती - सिलगेर सडक़ के बीच बना पुल, ग्रामीणों में उत्साह
26-Jul-2025 10:13 PM
खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पुवर्ती - सिलगेर सडक़ के बीच बना पुल, ग्रामीणों में उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 26 जुलाई। प्रदेश समेत देश के सबसे खूंखार नक्सलियों में से एक हिड़मा का गाँव पुवर्ती - सिलगेर सडक़ के मध्य बीआरओ ने बैली ब्रिज के निर्माण को पूर्ण किया। पुल के बन जाने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल है।

15 मीटर लंबा बैली पुल का निर्माण किया गया। बारिश के दिनों में इस इलाके के ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बीते चार दशक से पुवर्ती क्षेत्र नक्सलियों के कब्जे में था, जहां किसी भी प्रकार का विकास कार्य कर पाना नक्सलियों के दहशत के कारण असम्भव था।

एलमागुड़ा से दुलेड़ और पुवर्ती तक 51 किमी की सड़क़ बनेगी। इसके लिए लगभग 53 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

एक समय यही इलाका नक्सलियों के गढ़ के कारण काफी दहशत में था जिसके वजह से जिसकी वजह से किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य सरकारी जन कल्याण कार्य नहीं हो पा रहे थे , काफी नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। लगभग कई गांव बारिश के मौसम में आवागमन से लेकर स्वास्थ्य सुविधा अन्य प्रकार की असुविधा से वंचित थे। पुल के निर्माण होने से 10 से 12 गांव के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है और अब वर्तमान में पुल के बन जाने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल है।


अन्य पोस्ट