सुकमा
कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, महिला, किसान आत्मनिर्भर होंगे- महेश्वरी
16-Mar-2024 10:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 16 मार्च। आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता ली,जिसमें कांग्रेस के घोषणा पत्र के संबंध में बताया।
महेश्वरी बघेल ने बताया कि युवाओं के बाद कांग्रेस की महिलाओं और किसानों के लिए पांच-पांच गारंटी कांग्रेस देगी, जिसमें हर महिला को साल में 1 लाख रुपये, कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, महिला, किसान आत्मनिर्भर होंगे।
कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं से वादा करती है कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू , शहर अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेश नारा, पार्षद शेख गुलाम, कवासी कोशा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


