सुकमा

हज कर लौटे हाजियों का समाज और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
01-Aug-2023 9:07 PM
हज कर लौटे हाजियों का समाज और जनप्रतिनिधियों ने किया  स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 1 अगस्त।
मक्का—मदीना से हज यात्रा पूरी कर अंजुमन इस्लामिया कमेटी सुकमा के पूर्व सदर मोहम्मद हनीफ और उनकी पत्नी शहनाज बेगम रविवार को सुकमा लौटे। 

इस दौरान मुस्लिम समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। जगह—जगह लोगों ने हाजियों से गले मिल दुआ खैर की गुजारिश की। इस बार हज 2023 के लिए सुकमा मुख्यालय से दो लोग ही   हज अदा करने के लिए मक्का-मदीना गए थे। हाजियों ने हज यात्रा पूरी होने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और इसके साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए।

रविवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी सुकमा के पर्वू सदर अपनी पत्नी के साथ 40 दिन की हज यात्रा पूरी कर लौटे। शहर के रूहानी आश्रम के पास मुस्लिम समाज के युवा व वरिष्ठ जनों ने फूल—मालाओं के साथ हाजियों का इस्तकबाल किया। इस अवसर पर सीपीआई के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने भी हाजियों को आत्मीय स्वागत कर उनका हाल—चाल जाना। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने बाइक रैली के साथ हाजियों का नगर भ्रमण कराया। पटनमपारा स्थित मस्तान बाबा की दरगाह में जियारत करने के बाद हाजियों का काफिला पैदल मस्जिद पहुंचा। 

जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज समेत अन्य वर्ग के लोगों ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू द्वारा भी स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट