सुकमा

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस : ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण
23-Nov-2022 6:26 PM
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस : ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण

राज्य स्तर के लिए पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 23 नवंबर। 30 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन सुकमा के आईएमएसटी अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, राज्य गीत व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुआ।

 इस वर्ष के राष्ट्र्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय था स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितंत्र को समझना। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितंत्र को समझना विषय पर रोचक व ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण किया गया।

 

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान-मनोहर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झापरा द्वितीय स्थान-आदित्य मरावी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गादीरास रहे।

 वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान-जागेश कुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तालनार, द्वितीय स्थान-सामुएल, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोंटा एवं तृतीय स्थान-अनुराग बिसेन आईएमएसटी अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा ने प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग से दो और सीनियर वर्ग से तीन इस प्रकार से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक रायपुर में होगी। कलेक्टर  हरीश. एस ने बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तर के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन डडसेना जिला शिक्षा अधिकारी,  गुलराज शर्मा एपीसी, अनिल कुमार, जी जॉनसन प्राचार्य, जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक जगदीश राव भी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में निर्णायक महेश यादव सहायक प्राध्यापक शहीद बापूराव शासकीय उपाधि महाविद्यालय सुकमा, संजय वर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोंगपाल,  एम के उसेंडी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गादीरास,  नीरज बघेल जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा एवं गजेंद्र देवांगन व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक सुकमा थे।


अन्य पोस्ट