सुकमा
तिरुपति बालाजी मंदिर स्वरूप दुर्गा पंडाल, माता के दर्शन-पूजा के लिए आ रहे भक्त
28-Sep-2022 10:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंटा, 28 सितंबर। मां दंतेश्वरी युवा दुर्गाेत्सव समिति कोंटा का द्वितीय वर्ष त्रिवेणी संगम शबरी माता के तट पर बसी नगरी कोंटा में नवरात्र पर तिरुपति बालाजी मंदिर स्वरूप विशाल पंडाल बना गया है, जिसमें दुर्गा माता को स्थापित किया गया है। तीन राज्यों से घिरे कोंटा में माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने भक्त आ रहे हैं।
तेलंगाना से आय हुए श्रींगेरी पीठ से आए वेद पंडितों के द्वारा माता की स्थापना की गई है। वेद मंत्रों से नगर गूंज उठ रहा है। बच्चों व नगरवासियों के मनोरंजन के लिए मीना बाजार का भी आयोजन समिति सार्वजनिक मां दंतेश्वरी युवा दुर्गाेत्सव समिति कोंटा द्वारा किया गया।
साथ ही साथ नौ दिनों तक नगरवासियों को खीर पूड़ी वितरण किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


