सुकमा

भाजपा महिला मोर्चा ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन
13-Aug-2022 2:54 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 13 अगस्त।
जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन के सबरी नगर कैंप में रक्षाबंधन के पावन पर्व में भारतीय जनता महिला मोर्चा  सुकमा जिला अध्यक्ष चंद्रिका गुप्ता व मोर्चा के सदस्यों के  द्वारा जवानों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया ।इस अवसर पर महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ताओ में रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर काफी  उत्सुकता थी।

देश की सुरक्षा  का वचन
सीआरपीएफ कैंप में रक्षाबंधन पर्व अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन बांधकर मनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा   ने सीआरपीएफ जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर इस पर्व को और भी यादगार बनाया।
सीआरपीएफ जवानों ने बहनों को रक्षाबंधन में उनकी रक्षा करने व इस क्षेत्र को नक्सलियों के भय से वातावरण खत्म करने का वचन दिया। गुरुवार को रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर  में शबरी नगर स्थित बटालियन में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेन्ट के मार्गदर्शन में कैम्प में उपस्थित  महिला मोर्चा  के साथ मिलकर रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की महिलाओं ने सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांधा और जवानों ने भेंट स्वरूप महिला मोर्चा  को रक्षा का आशीर्वाद  दिया तथा उपस्थित सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरण किया।
विशेषकर महिला मोर्चा की उपस्थिति ने ना केवल जवानों को अपनी बहनों कीअनुपस्थिती की कमी को पूर्ण किया, बल्कि महिला मोर्चा का  स्वत:समर्पण भाव चर्चा का विषय रहा, वही बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से फोर्स के साथ रक्षाबंधन को यादगार व सफल बनाया। इस दौरान चंद्रिका गुप्ता महिला मोर्चा सुकमा जिलाअध्यक, शिल्पा मंडावी पार्षद वार्ड क्रमांक 3, विमला मंडावी पार्षद वार्ड क्रमांक 8, लक्ष्मी शर्मा महिला मोर्चा सुकमा मंडल अध्यक्ष, सुनीता व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं
 


अन्य पोस्ट