सुकमा

बाइक से गांजा तस्करी, ओडिशा के 2 गिरफ्तार
05-Jan-2022 4:17 PM
बाइक से गांजा तस्करी, ओडिशा के 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तोंगपाल (जिला सुकमा), 5 जनवरी।
बाइक से गांजा तस्करी करते ओडिशा के 2 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार  किया है।
पुलिस थाना तोंगपाल जिला सुकमा में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अति . पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय, अति. पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 3 जनवरी को तोंगपाल पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को ओडिशा के मलकानगिरी से जगदलपुर की ओर मोटर सायकल क्रमांक ओआर - 30-3884 में परिवहन करते हुये गुरूदास (27 वर्ष) कालीमेला ओडिशा व कार्तिक जानी (19 वर्ष) झाटीमाटी मलकानगिरी ओडिशा को 14.750 कि.ग्रा. गांजे के साथ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 17 हजार 232 रूपये एवं मोटरसायकल कीमती लगभग 40 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल, सउनि, गयानाथ पटेल, शिशुपाल उसेण्डी,  महेन्द्र मण्डावी , आरक्षक छोटू मौर्य, उमेश मरकाम का विशेष सहयोग रहा ।


अन्य पोस्ट