सारंगढ़-बिलाईगढ़

विशेष लोक अदालत 21 अगस्त को
04-May-2026 2:37 PM
विशेष लोक अदालत   21 अगस्त को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ , 4 मई।  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को जन सामान्य तक सुलभ सरल व सहभागी स्वरूप में पहुंचाने की अभिनव पहल के तहत समाधान समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है, जिससे पक्षकारों को प्रभावी, मानवीय एवं सहज न्याय उपलब्ध हो सके । जिला विधिक सेवा प्रा. रायगढ़/तालुका विधिक सेवा समिति, सारंगढ़ द्वारा आमजन, अधिवक्ता गण, पक्षकारों और समस्त हितधारकों से आग्रह किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित अपने प्रकरणों के समाधान हेतु सक्रिय सहभागिता प्रदान करें।पक्षकार अपनी सुविधा अनुसार प्रत्यक्ष रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होकर विवादों के निराकरण की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक पक्षकार एवं अधिवक्तागण निर्धारित त्रशशद्दद्यद्ग स्नशह्म्द्व के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन लिंक माननीय सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट 222. ह्यष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 हैं।

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के लिए स्थापित वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, इसके लिए संपर्क नंबर 011-2311 5652, 011-23 116464 है।


अन्य पोस्ट