सारंगढ़-बिलाईगढ़

संदिग्ध व्यक्ति को लेकर सारंगढ़ पुलिस की सलाह, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
04-May-2026 2:36 PM
संदिग्ध व्यक्ति को लेकर सारंगढ़ पुलिस की सलाह, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 4 मई। नगर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति अपने समूह के साथ क्षेत्र में घूम रहा है, जिसके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वह सूने मकानों या अकेले लोगों को निशाना बना सकता है।

पुलिस ने नगरवासियों से अपील की है कि यदि उक्त व्यक्ति कहीं दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने या सारंगढ़ सिटी कोतवाली में दें। साथ ही, किसी भी अज्ञात या बाहरी व्यक्ति को बिना पुष्टि घर में प्रवेश न दें और अनावश्यक बातचीत से भी बचें।

पुलिस ने विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। नगर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।


अन्य पोस्ट