सारंगढ़-बिलाईगढ़

आंधी-तूफान, पेड़-खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
02-May-2026 8:52 PM
आंधी-तूफान, पेड़-खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 2 मई। सरिया तहसील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान के बाद कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली पोल, तार और ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बरपाली, कांदूरपाली, पंचधार और बुदबुदा गांवों में बिजली लाइनें प्रभावित होने की सूचना है।

बिजली विभाग के अनुसार, डिविजनल इंजीनियर पी.के. महानंदा, असिस्टेंट इंजीनियर गजाधर (बरमकेला), जूनियर इंजीनियर मदन नायक (सरिया) और किशन भोई (साल्हेओना) सहित कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में लगे हुए हैं। ठेकेदार मार्तंड पटेल और लोकेश पटेल भी कार्य में शामिल हैं। बुदबुदा गांव में ग्रामीणों ने सडक़ पर गिरे पेड़ों को हटाने में सहयोग किया, जिससे यातायात बहाल हो सका।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य जारी है।


अन्य पोस्ट