सारंगढ़-बिलाईगढ़

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई करेगी जनसुनवाई का विरोध
05-Apr-2026 10:27 PM
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई करेगी जनसुनवाई का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 5 अप्रैल।
प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने विरोध की घोषणा की है। यह जनसुनवाई डोलोमाइट खदानों के विस्तार से संबंधित बताई जा रही है।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोन्दा से साल्हेओना तक क्रेशर और खदान संचालित हैं, जिनसे प्रदूषण और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने खदान संचालन में अनियमितताओं और प्रशासन के साथ सांठगांठ के आरोप भी लगाए हैं।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने कहा, यह लड़ाई आम जनता के हक, जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है। उन्होंने जनसुनवाई का विरोध करने की बात कही।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित खदानों में से एक शासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों के करीब स्थित है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
स्थानीय नेता नितिन पाणिग्राही ने कहा कि वे जनसुनवाई के विरोध में दस्तावेजों के साथ शामिल होंगे।
इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट