सारंगढ़-बिलाईगढ़
सामाजिक समरसता का संगम है होली-संजय
09-Mar-2026 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 9 मार्च। होली भारतीय संस्कृति का जीवंत और रंगोत्सव का प्रमुख त्यौहार है। होली का त्यौहार प्रेम, एकता, भाईचारा सामाजिक समरसता का संगम है, जो जीवन में आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम,सद्भावना और क्षमाशीलता का संदेश देता है। रंगों का पर्व होली हम सबके जीवन में उत्साह, ऊर्जा उमंग व सकारात्मक बदलाव के मार्ग को प्रशस्त करता है। उक्त बातें जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय अपने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आम जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि रंगोत्सव पर्व सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक ताने बाने को मजबूत करता है । होली आपसी मतभेदों को भुलाकर जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


